Railway Apprentice Recruitment 2025: वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने बड़ी संख्या में अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत जबलपुर, भोपाल (मध्य प्रदेश) और कोटा (राजस्थान) समेत कई डिवीजनों में कुल 2865 पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। रेलवे सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
Railway Apprentice Recruitment 2025 पदों का वितरण और डिवीजन वाइज वैकेंसी
इस भर्ती में विभिन्न डिवीजनों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। जबलपुर डिवीजन में सबसे अधिक 1136 पदों पर भर्ती होगी। वहीं भोपाल डिवीजन में 558 और कोटा डिवीजन में 865 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा सीआरडब्ल्यूएस भोपाल में 136, डब्ल्यूआरएस कोटा में 151 और मुख्यालय जबलपुर में 19 पदों पर भी अप्रेंटिस भर्ती होगी।
Railway Apprentice Recruitment 2025 पदों का विवरण और अवसर
वर्क वाइस पदों की बात करें तो इस भर्ती में कई ट्रेड्स के लिए अवसर दिए जा रहे हैं। इसमें लोहार के 139 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 316 पद, इलेक्ट्रीशियन के 727 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 185 पद शामिल हैं। इसी तरह फिटर के 843 पद, इंजीनियर के 38, मैकेनिक के 8, प्लंबर के 83, टर्नर के 26, वेल्डर के 367 और वायरमैन के 133 पदों पर भी भर्ती होगी।
यह विविधता दर्शाती है कि अलग-अलग तकनीकी योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए यहां पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं।
Railway Apprentice Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री भी अनिवार्य है। रेलवे के अनुसार, केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा जिन्होंने इन शैक्षणिक मानकों को पूरा किया है।
Railway Apprentice Recruitment 2025 आयु सीमा और आरक्षण नियम
आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट, एससी-एसटी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी। वहीं, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में 10 से 15 साल तक की छूट का प्रावधान है।
Railway Apprentice Recruitment 2025 आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹141 तय किया गया है। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को केवल ₹41 शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
Railway Apprentice Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मेरिट लिस्ट तैयार करते समय उम्मीदवारों के शैक्षणिक अंकों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
Railway Apprentice Recruitment 2025 स्टाइपेंड और लाभ
चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस एक्ट के नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसका निर्धारण रेलवे के मौजूदा मानकों के अनुसार होगा। यह स्टाइपेंड उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा।
Railway Apprentice Recruitment 2025 आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। साथ ही, जन्म प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फाइनल सबमिशन करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती हमेशा युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आती है। इस बार वेस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से निकली गई यह भर्ती न केवल 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए है बल्कि आईटीआई धारकों के लिए भी सुनहरा मौका है। योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और रेलवे में करियर बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएं।
महत्वपूर्ण लिंक
All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here
निष्कर्ष
यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।






